दुर्ग.
दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटर साइकिल में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। नेवई थाना क्षेत्र के उमरपोटी मार्ग में बीती रात कैंप-1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश कुमार सिन्हा और उसका साथी दिलीप निषाद के साथ उमरपोटी से लौट रहा था।
इस दौरान मरोदा का रहने वाला जीतू निषाद अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकिल में उमरपोटी की ओर जा रहा था। दोनो मोटर साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमे सभी लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर नेवई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 लोगो की मृत घोषित कर दिया वही दो लोगो का इलाज जारी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो बाइक आपस में टक्कर हुई है जिसमे एक बाइक में सवार कैंप -1 शास्त्री नगर निवासी खिलेश कुमार सिन्हा व दिलीप निषाद तथा दूसरे मोटर साइकिल में सवार मरोदा निवासी जीतू कुमार निषाद की मौत हो गई है। मृतक जीतू निषाद के साथ मोटर साइकिल पर दो अन्य युवक बैठे थे जो घायल हैं तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बहरहाल नेवई पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर तहकीकात कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय