भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश के 44 जिलों में सोमवार को 63 हजार 410 बैलेट यूनिट, 63 हजार 410 कंट्रोल यूनिट और 68 हजार 703 वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई।
रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम-वीवीपीएटी को संबंधित जिलों को विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी गई। रिटर्निंग अधिकारी आवंटित मशीनों को स्कैन कर स्ट्रांग रूम में रखेंगे। जिला मुख्यालयों में हुए रेंडमाईजेशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्वालियर एवं चंबल संभाग में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक होने के कारण दोनों संभाग में आने वाले जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर मंगलवार को होगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान