बिलासपुर
बिजली वितरण कंपनी के नेहरू नगर संभाग के उपभोक्ताओं को आ रही लगातार दिक्कतों को देखते हुए बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता अंजन धर ने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से वजह जानी और उन्हें तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था दो संभागीय कार्यालय नेहरू नगर व तोरवा के माध्यम से संभाली जाती है।
वर्तमान में सबसे ज्यादा बिजली बंद की शिकायत नेहरू नगर संभाग के उपभोक्ताओं से आ रही है। यहां के उपभोक्ता इतने त्रस्त हो गए हैं कि अब वह जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं और चक्काजाम तक होने लगा है। विवाद भी अब आम बात हो गई है। इस अव्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
बेतहाशा गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड़ बढ़ जाने से फ्यूज उड़ने, एलटी केबल जलने की समस्या नेहरूनगर के 10 से 12 लोकेशन पर आ रही है। उपभोक्ता भी इसे समझ रहे हैं। लेकिन खराबी आने के बाद सुधार में इतनी देरी करते हैं कि उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट जाता है। इस संभाग में आ रही इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए मुख्य अभियंता संभाग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। इसके अलावा मैदानी अमले को अतिशीघ्र सुधार करने के लिए निर्देशित किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय