रायपुर
आज 31 मई को दुनियाभर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मेडिकोज ने एक दिवसीय नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि अगर स्वस्थ जीवन जीना है, तो तम्बाकू और उससे निर्मित पदार्थों को ना कहना सीखना पड़ेगा।
विधायक मूणत ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से दी जाने वाली शिक्षा और कार्यक्रम नाश मुक्ति अभियान में बेहद ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विधायक मूणत ने लोगों अपील करते हुए कहा कि आइए ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय