इंदौर
तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय रोशनी सांवले की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान उसका झुमका कूलर से टकरा गया और करंट लगते ही चिपकी रह गई। रोशनी का पति सूरज एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना भावनानगर (खंडवा नाका) की है।
रोशनी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर में पोंछा लगा रही थी। उस वक्त लाइट नहीं थी। भाई शुभम भकावले के मुताबिक कूलर में हल्का करंट आता था। लाइट जाने के कारण रोशनी निश्चिंत होकर पोंछा लगा रही थी।
रोशनी ने गीले हाथ से कूलर को धकेला तो उसका दायां कान टकरा गया। अचानक लाइट भी आ गई और रोशनी करंट की चपेट में आ गई। करीब 20 मिनट तक रोशनी के बाहर न आने पर लकवाग्रस्त पिता देखने आए तो रोशनी कूलर से चिपकी हुई थी। पूनम ने बेटे शुभम को काल लगाया और पड़ोसियों की मदद से खंडवा रोड के अस्पताल ले गया।
एसी का कम्प्रेशर फटने से फ्लैट में लगी आग
एबी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक फ्लैट में आग लग गई। हालांकि दमकलकर्मियों ने समय पर आग पर नियंत्रण भी पा लिया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे एमआर-9 स्थित शेखर रेसीडेंसी की है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कैलाशचंद्र बोहरा के फ्लैट में अचानक एसी का कम्प्रेशर फटा और सिलिंग फाल जलने लगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू