रायपुर.
रायपुर में मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल में हियरिंग क्षमता की जांच और ऑपरेशन टेबल की नई सुविधा मिलेगी। साथ ही मेकाहारा में नए एक्स-रे मशीन लगाया गया है। जिला अस्पताल में दो नई मशीन और ऑपरेशन टेबल की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इसका उद्घाटन कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की उपस्थिति में प्रसूता महिला लिकेश्वरी विश्वकर्मा के हाथों कराया गया।
जहां ऑटो रिफ्लेक्टर, एनएसथिसिया वर्क स्टेशन और ऑपरेशन टेबल का उद्धाटन किया गया। जिला अस्पताल में कैनफिन होम्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से नई मशीनों की सुविधा उपलब्ध हुई है। इन मशीनों से हियरिंग क्षमता की जांच, ऑपरेशन किए जा सकेंगे। साथ ही मेकाहारा में भी दो नई एक्स-रे मशीन स्टाॅल किए गए है। 300 एमए और 500 एमए के दो मशीनें स्टाॅल किए गए है। इसकी सुविधा भी प्रारंभ की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय