धार
धार विधानसभा 201 से भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा आज 27 अक्टूबर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान लाल बाग में एक सभा का आयोजन भी होगा। रैली व सभा में अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक व दिल्ली के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी भी उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व बख्तावर मार्ग स्थित भाजपा विधानसभा चुनाव कार्यालय से 11:00 बजे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए जाएंगी।
रैली कार्यालय से प्रारंभ होकर हटवाड़ा, पिपली बाजार, आनंद चौपाटी, महात्मा गांधी मार्ग, धान मंडी चौराहा, मोहन टॉकीज चौराहे होकर लाल बाग पर संपन्न होगी। जहां से वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन रैली में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। श्रीमती वर्मा ने 26 अक्टूबर को एक मुहूर्त फॉर्म भी निर्वाचन कार्य पहुंचकर दाखिल किया। उक्त जानकारी धार विधानसभा भाजपा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू