करेले का जूस स्वाद में बेशक कड़वा हो, लेकिन सेहत के मामले में इससे मीठा और कुछ नहीं! जी हां, आज हम आपको इसे घर पर बनाने की सबसे आसान विधि बताएंगे, जो कि आपका ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद साबित होगी। अगर आपको भी इसका करेले का जूस घर पर निकालना आफत भरा काम लगता है, तो जान लीजिए इसका ये आसान तरीका।
सामग्री :
करेला – 2
भुना जीरा पाउडर – 1 चुटकी
काला नमक- 2 टीस्पून
सफेद नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस – 1/2 टी स्पून
पानी- 1/2 कप
विधि :
करेले का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसके बीच में एक चीरा लगाएं।
अब इसमें मौजूद सभी बीजों को निकालकर अलग कर लें।
इसके बाद करेले को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
अब कटे हुए इन टुकड़ों को एक मिक्सर जार की मदद से आधा कप पानी के साथ ब्लेंड कर लें।
आप चाहें, तो जूस में करेले के बीजों को भी शामिल कर सकते हैं।
ब्लेंड करने के बाद यह ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो आप और पानी मिला सकते हैं।
इसके बाद इसे एक छन्नी की मदद से छान लें और जूस को गिलास में निकाल लें।
बस तैयार है करेले का जूस। इसमें भुना हुआ जीरा, नींबू का रस, काला नमक और सफेद नमक मिलाकर ताजा ही पिएं।

More Stories
भारत समेत इन देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल 112/100 जवानों ने परिवार से मिलाया*
मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…