नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बार के चुनाव को लेकर फिल्मी गलियारों में भी काफी हलचल रही. कई शोबिज सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं. कंगना रनौत, अरुण गोविल वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. कंगना जहां मंडी से उम्मीदवार हैं, वहीं अरुण गोविल मेरठ से कैंडिडेट हैं.
इनके अलावा हेमा मालिनी मथुरा से, शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से, मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से, पवन सिंह काराकाट से और मलयालम स्टार सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी मैदान में उतरे. इन सभी स्टार्स की किस्मत चमकेगी या नहीं, इसका फैसला कुछ घंटों में होने वाला है.

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला