October 29, 2026

श्रीमती इंदिरा गांधी नारी शक्ति का बेमिसाल प्रतीक है कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गौतम

धार
 कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रभा बालमुकुन्दसिंह गौतम ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क किया, इसके पूर्व श्रीमती गौतम ने श्रीमती इंदिरा गांधी की 39 पुण्यतिथी पर उनके चीत्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी । श्रीमती गौतम ने कहा कि "श्रीमती इंदिरा गांधी नारी शक्ति का प्रतीक है, बतौर प्रधानमंत्री उनके दमदार फैसलो ने पुरे देश में विकास की क्रांति ला दी" पीथमपुर क्षेत्र में श्रीमती गौतम ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से आशिर्वाद लिया, इस दौरान जनता को भरोसा दिलाया कि आप मेरा परिवार है, मैं आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी हूँ। पीथमपुर में जनसंपर्क के दौरान जनता ने श्रीमती गौतम का जगह जगह पर हार व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शिवाजी महाराज प्रतिमा से जनसंपर्क प्रारंभ हुआ जो हाउसिंग बोर्ड कालोनी वार्ड 4 तथा 5 व 6 में पहुचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा गया। जनसंपर्क में श्रीमती प्रभा बालमुकुंद गौतम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंति सुरेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम वेष्णव, डॉ. एस. आर. गोयल, छगन पथरिया, लक्ष्मीनारायण असोलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंशी वर्मा, जनगदीश सेन, अनुसूचित जाती के जिला अध्यक्ष आनंदराम करोले, सदर मुन्ना भाई वारसी, महिला कांग्रेस की श्रीमती प्रियंका थोरात, रंणजित सिंह रघुवंशी, पाषर्द नानु थोरात, संतोष लोखन्डे. बद्री पटेल, अजय वीर, राहुल शर्मा, एस.एस. नायक, नरेश शर्मा, सुमित जायसवाल, दिपु यादव, विवके शर्मा, संजय रघुवंशी, अंकित अग्रवाल, युवराज सिंह राजावत, राजकुमार शेखावत, आदर्श सिंह, अनुप राजपुत, विकास लोखन्डे मौजुद थे ।

You may have missed