जगदलपुर
राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, सोनापुर, गुवाहाटी (असम) में किया गया था, जिसमे बस्तर से 11 खिलाड़ी ने हिस्सा लिया, वहीं चैंपियनशिप में भारत के 850 खिलाड़ीयों ने भाग लिया था।
बस्तर के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए एलेक्स कुमार, युवराज सिंह, कु, सुरभि यादव ने सिल्वर पदक व कु, शानिका पना, कु, सोनाली कुशवाहा, कु, अनवी जैन, शोर्यवर्धन जैन, पुष्कल जैन, विवान बाजपेई ने कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रहे हैं। कोच अब्दुल मोईम के नेतृत्व में बस्तर के युवा प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर के साथ छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। उनके इस उपलब्धि पर जुडो संघ के अध्यक्ष किरण देव विधायक जगदलपुर, पार्षद राजपाल केशर, संग्राम सिंह राणा ने युवा प्रतिभाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय