भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरे के साथ ही मप्र के चुनाव प्रचार में नड्डा की भी इंट्री हो गई है। जेपी नड्डा ने रीवा जिले की त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुनरी में पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। तिवारी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र हैं। यहां पर नड्डा ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
इस सभा के बाद उन्होंने सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जावा में भाजपा उम्मीदवार दिव्यराज सिंह के समर्थन में रथ सभा की। इसके बाद वे सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में डेजी पब्लिक स्कूल के समीप पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा रात में रीवा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में लेने वाले हैं। शुक्रवार को वे दिन भर में चार जनसभाओं के साथ ही तीन रोड शो करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह विंध्य में रहे, इसके बाद वे बुंदेलखंड और दोपहर में वे महाकोशल क्षेत्र में चुनावी प्रचार में रहे। इसके बाद वे सेमरिया विधानसभा में भी रोड शो करेंगे। यहां से भाजपा के उम्मीदवार केपी त्रिपाठी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान