बस्तर
छग में पुलिस ने एक अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन मे चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। 6 जून से पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध चलाया गया था। अभियान के दौरान 7 जून को दिन भर रूक-रूककर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 4 वर्दीधारी नक्सली मारे गए। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना है। संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल है। सर्चिंग अभियान अभी जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय