October 20, 2026

खुशी कक्कड़ और तोशी द्विवेदी का लोकगीत ‘ओठलाली टहकार’ रिलीज

मुंबई,

 गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री तोशी द्विवेदी का लोकगीत 'ओठलाली टहकार' रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत 'ओठलाली टहकार' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में तोशी द्विवेदी अपने पति की बेवफाई पर नाराजगी जताते हुए नजर आ रही है।

इस गाने को खुशी कक्कड़ ने गाया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'ओठलाली टहकार' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को शाहिद जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी-सनी, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

You may have missed