लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई। 2024 लोकसभा परिणाम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई इस बैठक में हर मंत्री उपस्थित रहा। लेकिन दोनों उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक नदारद रहे। दोनों डेप्युटी का मीटिंग में मौजूद ना रहना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इसके पीछे भी अहम वजह सामने आई है।
सीएम योगी ने लोकसभा नतीजों के बाद शनिवार को पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए पर दोनों ही डेप्युटी सीएम नहीं थे। सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ बैठक में उम्मीद के हिसाब से लोकसभा चुनाव में नतीजे नहीं आने को लेकर समीक्षा की। उन्होंने मंत्रियों से जनता के बीच जाने की बात कही।
लखनऊ में शनिवार सुबह 11 बजे से लोकभवन में हुई बैठक में योगी सरकार के सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल हुए। हालांकि नई दिल्ली में ही रुके होने की वजह से बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस बैठक में नहीं पहुंच सके। इससे पहले अधिकारियों के साथ बैठक में योगी ने जनता की समस्याओं के त्वरित निर्धारण का निर्देश दिया।
इस बैठक में काम में तेजी लाने और विभागवार कार्य योजना बनाकर देने की बात सामने रखी गई। चुनाव के दौरान जनता से मिले फीडबैक के आधार पर समस्याओं को दूर करने पर भी चर्चा की। योगी ने सांसद निर्वाचित हुए मंत्रियों और विधायकों को बधाई दी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल