रायपुर
रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आपके विधायक आपके द्वार के तहत 3 दिवस मौदहापारा अब्दुल हमीद वार्ड सुभाष नगर उत्कल बस्ती सहित कई जगहों का भ्रमण किया जहां डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बधित विभाग व अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही किये गए कार्यवाही से अवगत कराने निर्देशित किया।
बता दे की इस अभियान का स्थानीय लोगों द्वारा भी काफी सराहाना किया जा रहा है, लोग अपने विधायक को अपने बिच पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहें है साथ अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रख कर त्वरित की कार्यवाही के लिए विधायक श्री मिश्रा का जोरदार स्वागत व अभिनंद कर रहें है। बड़े बुजुर्ग विधायक के इस अनोखी पहल के लिए विधायक को खुब आशीर्वाद दे रहें है। इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने लोगों से मिल कर कहा कि समस्या कोई भी हो उसकी तत्काल निकारण व समाधान के लिए मै प्रतिपल आपके साथ खड़ा रहूँगा।
उक्त जन संपर्क अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा के साथ संतोष साहू, युनुस कुरैशी,भाजयुमो प्रदेस कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, भाजयुमो जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, सहित वार्ड वासी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय