छिंदवाड़ा
प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में पलायन किया था. जिसके कारण वे सुर्खियों में बने रहे. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था. इन्हीं में से महापौर विक्रम अहांके भी थे. जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन वोटिंग के दिन उन्होंने पाला पलटते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी. अब जब कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव हार चुकी है. ऐसे में उनको लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मी है. कि क्या वे फिर से भारतीय जनता पार्टी में आने वाले हैं? इसको लेकर विवेक बंटी साहू ने खुलासा किया है.
क्या बोले विवेक बंटी साहू?
विवेक बंटी साहू ने बताया कि "विक्रम अहाके मुझसे मिलने आए थे. उन्होंने मुझे बधाई दी हैं. उनका कहना था कि मैं छिंदवाड़ा के विकास में आप लोग जहां मेरी भूमिका तय करिए छिंदवाड़ा के विकास में आपका साथ देना चाहता हूं."
उन्होंने आगे कहा "विक्रम अहाके मेयर हैं. आदिवासी समाज से हैं. हम भी उनका सम्मान करते हैं. और आगे वरिष्ठ नेताओें से बातचीत करके फिर उनके आने पर निर्णय लेंगे. विवेक बंटी साहू की माने तो विक्रम अहाके के लिए अभी भी बीजेपी के दरवाजे खुले हुए हैं." अब देखना होगा कि विक्रम पलटी मारते हैं या फिर कांग्रेस में रहकर ही कमलनाथ का साथ देते हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू