भोपाल
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा आ सकते हैं। उनका दौरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम कमलनाथ की घेराबंदी करने के लिए अलग योजना बनाई है, यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेता आ चुके हैं।
ऐसे में योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो 14 नवंबर को योगी आदित्यनाथ छिंदवाड़ा में रोड शो कर सकते हैं। हालांकि उनका दौरा कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन यह कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। अगर योगी आदित्यनाथ का छिंदवाड़ा में कार्यक्रम फाइनल होता है तो वह छिंदवाड़ा शहर का भ्रमण करेंगे, इसको लेकर एक कार्यक्रम का प्रारूप भाजपा आला कमान को भेज दिया गया है। 14 नवंबर को उनका दौरा हो सकता है।
दिवाली बाद आएगी प्रचार में तेजी
विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के प्रचार में अब दीपावली के बाद तेजी आएगी वहीं 15 नवंबर को मतदान से 48 घंटे पहले चुनावी शोर थम जाएगा। 12 नवंबर को दीपावली होने के कारण मतदाता अपने लक्ष्मी पूजन और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे इसलिए उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार पर भी इसका असर पड़ेगा। दीपावली के बाद अगले दिन 13 नवंबर से फिर विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। चुकी मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है इसलिए उम्मीदवारों के पास दिवाली के बाद केवल तीन दिन ही शेष रहेंगे जिसमें वह जमकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू