जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी में गत दिवस यात्री बस पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए सरकार द्वारा राहत राशि का ऐलान कर दिया गया है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस आतंकवादी हमले में जो लोग मारे गए हैं उनके परिवारों को 10-10 लाख की राहत राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि 9 जून रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला किया गया था। जिसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हमले में एक बच्चे समेत 9 लोगों की मृत्यु हुई है व 33 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद स्थानीय लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि हजारों-लाखों की संख्या में यात्री यहां आते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां आने वाले यात्रियों व रहने वाले स्थानीय लोगो की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”