बिलासपुर
चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट के वेटर और उसके साथियों को रोककर बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने चाकू से हमला किया। साथ ही उनके मोबाइल और छह हजार 800 रुपये लूट लिए। घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट में करण प्रधान वेटर का काम करते हैं। रविवार की रात करीब एक बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वे अपने दोस्त नितेश यादव और अमित पनरिया के साथ रूम पर जा रहे थे। वे पैदल चिचिरदा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवक वहां पर आए। युवकों ने करण से पीने के लिए पानी मांगा। उन्होंने अपने पास रखे पानी के बोतल को युवकों को दे दिया।
पानी पीने के बाद युवकों ने सुनसान जगह देखकर करण और उसके साथियों को चाकू दिखाकर चिचिरदा रोड की ओर ले गए। वहां पर युवकों ने धमकाते हुए वेटर और उसके साथियों से मोबाइल और रुपये मांगे। मना करने पर युवकों ने करणे के जांघ पर चाकू से हमला किया। इसी तरह उसके साथियों के जांघ पर चाकू से वार कर दिया। हमला होते देख तीनों घबरा गए। इसी बीच लुटेरों ने तीनों से मोबाइल और छह हजार 800 रुपये छीन लिए।
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। घायल वेटर और उसके साथी किसी तरह मेन रोड पर आए। राहगीर से उन्होंने मोबाइल मांगकर डायल 112 को काल किया। डायल 112 से वे उपचार के लिए अस्पताल गए। वहां से घटना की जानकारी रेस्टोरेंट संचालक और अपने अन्य साथियों को दी। उपचार के बाद घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय