भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव के समय धार्मिक उन्माद फैलाने की शिकायत की है। वहीं पुराने भोपाल शहर में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा देर रात एकत्र होकर चुनाव प्रचार करने की शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल (वर्तमान में एक्स) पर 12 नवंबर 2023 को सुबह एक ट्वीट किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के अधिकृत एक्स हैंडल से गौ हत्या जैसे पाप से संबंधित किए गए उक्त ट्वीट में ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है, जिसका वास्तविकता से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस पार्टी का उक्त ट्वीट मध्यप्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है। कांग्रेस के अधिकृत एक्स हैंडलर से उक्त ट्वीट होने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सभाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और 3 दिसंबर 2023 तक मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।
दो बजे रात तक चुनावी रणनीति बनाना आचार संहिता का उल्लंघन
एक अन्य शिकायत में भाजपा ने कहा कि भोपाल के इब्राहिमपुरा, जहांगीराबाद, कोह-ए-फिजा, इब्राहिमगंज, काजीकैंप आदि स्थानों पर देर रात दो बजे तक दुकाने खुली रहती हैं और स्थानीय लोग समूह में एकत्रित होकर चुनावी रणनीति बनाते हैं। रात दो बजे सड़क पर एकत्रित होकर चुनावी रणनीति बनाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा ने आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने रात दस बजे दुकानें बंद कराने की मांग की है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन