कोंडागांव।
जिले के ग्राम पंचायत बनजूगानी में रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 7 बजे से ग्राम बनजूगानी के बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे, जहां से लगभग 9 बजे ही छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के बाद यह बच्चे अपने घर वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान 8 से 10 बच्चों ने रतनजोत पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए और घर पहुंचने के बाद ये लगातार उल्टी करने लगे। स्वजनों ने इसकी सूचना कार्यकर्ता को दी, जिसके बाद इन्हें संजीवनी 108 से जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया। जहां बच्चों का उपचार जारी है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखयारीन पोयाम ने बताया कि आज आंगनबाड़ी में यूनिसेफ का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इसलिए बच्चों को निधार्रित समय से पहले छुट्टी दे दी गई। सुपरवाइजर ऋतु देवांगन ने बताया कि बच्चे जब हॉस्पिटल आ गए तब उन्हें कार्यकर्ता ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि सहायिका बच्चों को घर तक छोड़ने गई थी या नहीं यह उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल 7 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
कोंडागांव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. सी आर ठाकुर ने बताया, रतनजोत बीज खाने वाले आंगनबाड़ी के सात बच्चो को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय