October 21, 2026

छत्तीसगढ़-बस्तर में तालाब में नहाने गई बुआ और भांजी की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

जगदलपुर.

बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के एक तालाब में नहाने गईं बुआ और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पीएम के लिए भेजा। बाद में परिजनों को सौप दिया गया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार की दो लड़कियां नहाने के लिए तालाब गई हुई थी, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगीं।

काफी हद तक दोनों ने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाईं और दोनों ही डूब गई। काफी देर तक जब इन बच्चियों का पता नही चला तो परिजनों से लेकर आसपास के लोगों ने इनकी खोजबीन करते हुए तालाब पहुंचे। वहां दोनों को डूबा देख परिजनों ने इसकी जानकारी थाना भानपुरी को दी। मरने वालों में नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 18 वर्ष व दूसरी  प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 16 वर्ष बताया जा रहा है। दोनों के शव निकलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों लड़कियां एक ही परिवार के रिश्ते में बुआ भांजी लगती थीं।

You may have missed