हाथरस
हाथरस का युवक अपनी बहन-बहनोई और भांजी को लेकर कार से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था । राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाईपास पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा, साले और मासूम भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया।
हाथरस के मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा निवासी 32 वर्षीय रवि पुत्र उमेश चंद्र अपनी बुलंदशहर के नरौरा निवासी 28 वर्षीय बहन रिंकी, 34 वर्षीय बहनोई अंकित और 4 वर्षीय भांजी देवकी के साथ 12 जून को स्विफ्ट डिजायर कार से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गया था।
खाटू श्याम के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाईपास पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा अंकित, साले रवि व भांजी जानवी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल बहन रिंकी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हादसे की सूचना पर मृतक रवि के परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग जयपुर रवाना हो गए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान