रायपुर
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना व बरौंडा में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण के कार्य में लगे श्रमिकों से बात कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। कलेक्टर ने तालाब किनारे गहरीकरण के काम में लगे ग्रामीणों के लिए छाया की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा और मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने तालाब किनारे तारफेंसिंग करवाकर शीघ्र सघन वृक्षारोपण अभियान पूर्वक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम प्रकाश टंडन, कृषि उप संचालक राजेंद्र कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय