रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख सामने आ गई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र के लिए तारीख तय की है. इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी, और 31 जुलाई को सत्र का समापन होगा. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। यह मानसून सत्र 10 दिनों का होगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। आपको बता दें कि 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था। इस बार बजट सत्र काफी लंबा चला था। अब जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र भी काफी लंबा चलेगा। ये सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें संशोधन विधेयक भी पास कराये जायेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय