जगदलपुर.
जगदलपुर में एनएच 30 में बुधवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार यात्री बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री भी घायल भी हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारी भर कर जा रही महिंद्रा बस का अचानक से टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय