सुकमा.
सुकमा जिले के नागलगुंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है।
दरअसल डीआरजी का जवान रंजू नुरूम कोण्टा से दोरनापाल लौट रहा था। इसी दौरान नागलगुंडा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर जवान का ध्यान नहीं गया और मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई। घायल जवान दोरनापाल में पदस्थ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय