ग्वालियर
रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसको मकान बेचने से रोक रही थी। जिस समय आरोपित ने गोली चलाई, वह शराब के नशे में था। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
आरोपित गोली मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। मुरार थाना क्षेत्र में लाल साहब की बगिया इलाके में रहने वाला किशन सिंह राजावत कुछ समय पहले सेना से रिटायर्ड हुआ था और उसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा था।
रविवार सुबह फिर इसी बात पर कहासुनी हो गई। किशन सिंह शराब के नशे में भी था। झगड़ा होने पर वह लाइसेंसी बंदूक ले आया और पत्नी को गोली मार दी। गोली सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपित भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक