मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद का दिल छूने वाला रोमांटिक गाना हुई आशिकी रिलीज हो गया है। विनय आनंद द्वारा गाया गया गाना हुई आशिकी अन्नपूर्णा म्यूजिक से रिलीज हुआ है।गाने को लेकर विनय आनंद ने कहा कि हुई आशिकी की सुखदायक धुन और मार्मिक गीत आपको प्यार के उतार-चढ़ाव के माध्यम से एक पुरानी यादों की यात्रा पर ले जायेगा।
चाहे आप प्यार में हों या इसके बारे में याद कर रहे हों, यह गाना निश्चित रूप से आपके दिल में घर कर जाएगा। हमने इस गाने को बेहद खूबसूरत से प्रस्तुत किया है। इसमें प्रेम का जो अक्स है, उसको भी प्रदर्शित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए। मैं वादा करता हूं कि आगे और भी गाने लेकर आता रहूंगा।
गाना हुई आशिकी का लिरिक्स संजय कबीर का है। कोरियोग्राफी ज्योति आनंद ने की है और एडिटिंग भी ज्योति आनंद के द्वारा ही किया गया है। गाने के निर्माता विनय आनंद हैं।

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला