कबीरधाम.
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। सबसे पहले पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। पति की मौत को देखकर पत्नी भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले बिसाहू सिंह (28 वर्ष) ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी।
घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी बैसाखीन बाई (26 वर्ष) ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर के एक कमरे में झूल गई। हालांकि, उसे बचाने का प्रयास पड़ोसियों ने किया। लेकिन वे बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। जहर सेवन करने वाले बिसाहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपति का विवाह सात साल पहले हुआ है। दंपती का एक 5 वर्षीय बेटा भी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। क्योंकि, इनके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय