लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। थाना हैदराबाद क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच नहर पटरी पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे बाइक में आग और करंट लगने से एक किशोर, दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में दो भाई-बहन थे। एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों को गोला सीएचसी भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ के साथ विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि तार गिरने से बाइक में आग भी लग गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए। बाइक भी पूरी तरह से जल गई।
पीलीभीत जिले के रहने वाले थे मृतक
दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बबलू (17) पुत्र अमरीश, मंजू (40) पुत्री अमरीश, अनमोल (4) पुत्र सोनेलाल की मौत हो गई। जबकि बिंदिया (55) पत्नी अमरीश और खुशी (6) पुत्री सोनेलाल झुलस गई। ये नीमगांव से शादी का निमंत्रण देकर अपने घर वापस बहादुरपुर, थाना सेहरामई, जिला पीलीभीत के लिए लौट रहे थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान