रायपुर
चीन में बच्चों में श्वसन संबंधी रोग फैलने की खबर आने के बाद जहां केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य अमले को सतर्कता और तैयारी के निर्देश दिए है। बघेल ने शासकीय स्वास्थ्य केंन्द्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कालेजों एवं निजी चिकित्सालयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था रखने कहा है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एडवायजरी के अनुरूप जिलों के सीएमएचओ से कहा है कि श्वसन संबंधी रोग के भारत में फैलने के संभावना नहीं है, किंतु आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मानव संसाधन, बेड, जाँच सुविधा एवं इन्फेक्शन कन्ट्रोल प्रेक्टिस इन हेल्थ फैसिलिटी का सुदृढीकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय, चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालयों से इन्फ्लूएन्जा के प्रकरणों को रिपोर्टिंग पोर्टल में कराते हुए स्थिति की नियमित समीक्षा करने को कहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय