भोपाल
समय से पहले ही दस्तक देने वाला मॉनसून अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के इसके इंतजार में कुछ और दिन बिताने होंगे। वहीं, छिटपुट बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में उमस बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि अरब सागर और कमजोर पड़ने के कारण मॉनसून धीमा हो गया है। हालांकि, राजधानी भोपाल में बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
आमतौर पर मध्य प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है, लेकिन राज्य में अब तक इसकी एंट्री नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मॉनसून फिलहाल गुजरात में अटका हुआ है और इसकी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम का कमजोर पड़ना है। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं की मॉनसून राज्य में 19-20 जून को आ सकता है।
राज्य में बालाघाट और डिंडोरी के जरिए मॉनसून की दस्तक हो सकती है। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, भोपाल में मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने कहा, 'अभी के लिए राज्य में प्री मॉनसून गतिविधियां ही चलती रहेंगी। भोपाल, इंदौर और जबलपुर मंडलों में सोमवार को बारिश के आसार हैं। जबकि, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिले लू का सामना करते रहेंगे।'
कहां पहुंचा मॉनसून
IMD ने बताया है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नजर आ रही हैं। विभाग ने सोमवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना है.
कुछ जिलों में चढ़ा पारा
इधर हवा-आंधी बारिश के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में तापमान भी अपने तीखे तेवर दिखा रहा है, यहां पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है. शनिवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि बिजावर, छतरपुर में 45.0, सीधी में 44.4, रीवा में 44.2, सिंगरौली में 44.1, सतना में 44.1, नौगांव में 44.0, शहडोल में 43.6, दमोह में 43.5 और ग्वालियर में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू