महासमुंद.
महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है या फिर हत्या इसका कारण अब तक अज्ञात है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बड़ा भाई सुनील, कैटरिंग का काम करता था। इसके अलावा छोटा भाई आकाश राज मिस्त्री का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय