October 20, 2026

संघ ने किया दैनिक जागरण में छपी खबर का खंडन

नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष से संबंधित दैनिक जागरण में छपी एक खबर का खंडन किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अ. भा. प्रचार प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा है कि ‘दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार पूर्णतः निराधार है। सरसंघचालक जी ने गोरखपुर में कोई सार्वजनिक वक्तव्य नहीं दिया है। वे वर्तमान में संघ के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविरों के निमित्त देशव्यापी प्रवास पर हैं।

उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण के 17 जुलाई के अंक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत के हवाले से यह समाचार प्रकाशित किया गया था – नड्डा के व्यक्तिगत विचार से नहीं है संघ का कोई सरोकार। इसमें संवाददाता ने दावा किया था कि संघ प्रमुख ने कार्यकर्ता विकास वर्ग में प्रशिक्षुओं से संवाद के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा के उस बयान को निजी बताया था जिसमें उन्होंने पार्टी को सक्षम हो जाने और संघ की आवश्यकता न होने की बात कही थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश जारी कर कहा गया है कि गोरखपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सरसंघचालक मोहनजी भागवत ने ऐसा कोई विषय नहीं रखा। न ही वहां कोई सार्वजनिक वक्तव्य जारी किया है। ऐसे में दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार पूरी तरह निराधार है।

 

You may have missed