गर्मियों में लोग अक्सर कुछ न कुछ कूलिंग और रिफ्रेशिंग खोजते रहते हैं। ऐसे में कुछ हेल्दी ऑप्शन मिल जाए, तो क्या ही कहने। अगर आप भी गर्मी में खुद को कूल और रिफ्रेश रखना चाहते हैं और इसके लिए कुछ ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ओट्स मानगो स्मूथी ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री :
2 अल्फांसो आम
15 ग्राम ओट्स
110 मिली दूध
30 ग्राम चीनी या शहद
160 मिली दही
5 बादाम
विधि :
सबसे पहले आम को छीलकर स्लाइस में काटें और एक तरफ रख दें।
अब एक सॉस पैन में दूध गर्म करें, उसमें ओट्स डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
फिर गैस बंद कर दें और इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसके बाद बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।
अब आम, ओट्स, बादाम, चीनी और दही को एक साथ मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
एक घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

More Stories
भारत समेत इन देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल 112/100 जवानों ने परिवार से मिलाया*
मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…