इंदौर
स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी।
सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान
बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू