उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला द्वारा एक पॉश इलाके में स्थित घर के बाहर से गमले चुराने का मामला सामने आया है। महिला की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गमले चोरी करने की यह घटना सोमवार 17 जून की सुबह 7:20 बजे की है। खास बात यह है कि, जिस मकान के बाहर से गमले चोरी होते हुए दिखाई दे रहे हैं उसके ठीक पीछे मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव का भी एक मकान है। हालांकि, अब मोहन यादव अब वहां रहते नहीं है।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन शहर के पॉश इलाके में गमला चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां एक बेखौफ महिला घर के बाहर रखें पौधा लगाने वाले गमलों को चुराकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। गमले चोरी करती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 17 जून की सुबह 7 बजे के बाद का है, जहां महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर इलेक्ट्रिक बाइक वाहन से घर के पास पहुंचती है और स्कूटी दूर खड़ी कर एक-एक कर दो गमले चुराकर ले जाती है। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए गमले की कीमत करीब 2 हजार रुपये के करीब है और पौधा 21 सौ रुपये का है।
पुलिस को शिकायत की तैयारी
मकान मालिक देवनानी परिवार ने बताया कि हमारा घर पॉश इलाके दशहरा मैदान के राजस्व कॉलोनी में है। घर के सामने ही पुलिस परिवार रहता है और घर के पीछे सीएम का मकान है। परिवार ने बताया कि चोरी हुए गमले सिरेमक नाकस्सी चीनी पोट डेकोरेटिव हैं, जो मेरी बेटी इंदौर से लेकर आई थी और उसमें एक पौधा लगाया था, जो आसानी से नहीं मिलता है। यह पौधा भी 21 सौ रुपये में लिया गया था।
परिवार ने बताया सुबह 7 बजे के बाद महिला गमला ले जाती दिखाई दे रही है, जबकि सुबह 6 बजे के बाद घर के ऊपर बने फ्लोर पर मेरी पत्नी योगा क्लास चलती है और लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इस मामले में हम पुलिस को एक शिकायती आवेदन देंगे। जिससे आने वाले समय मे किसी प्रकार की कोई और घटना घटित ना हो।
बता दें कि, गमले चोरी करने की यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि, स्कूटी दूर खड़ी होने और मुंह पर दुपट्टा लपेटे होने के चलते महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू