आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी के कार से हीरे और जेवरात उड़ाने वाले ठकठक गैंग के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनको मंगलवार सुबह साउथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 60 लाख रुपए मूल्य के हीरे जड़े 23 आभूषण बरामद हुए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों ने 15 जून की रात मदिया कटरा तिराहा पर व्यापारी की कार से 36 हीरा जड़ित जेवरात से भरा बैग उड़ाया था। 400 ग्राम सोने में 100 कैरट के हीरे जड़े थे। बैग में 1.50 लाख रुपए नकद थे। साउथ दिल्ली पुलिस ने गैंग की गीता और कुणाल नामक दो सदस्यों को पकड़ा है।
बताया गया कि गीता (40) और कुणाल (22) दोनों दिल्ली के रहने वाले। दोनों ने आगरा में वारदात की बात कबूली है। कुणाल पहले इस तरह की पांच वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके गैंग में 13 सदस्य हैं। आगरा पुलिस को सूचना भेज दी गई है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया