October 19, 2026

पूर्व सांसद छाया वर्मा के पति का निधन, सीएम बघेल ने जताया दुख

रायपुर

कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार डॉ. दयाराम वर्मा का निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। उन्होंने अंबडेकर अस्पताल में अंतिम सांसें ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है।

सीएम ने लिखा- पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा के पति डॉ दया वर्मा का दिल का दौरा पडने से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे। इस दु:ख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। बता दें कि डॉ. दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे हैं। सिलयारी उपस्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहे। सिलयारी के समीप ही गृहग्राम किरना में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

You may have missed