लंदन
सर्बियाई ओलंपिक समिति ने पुष्टि की है कि नोवाक जोकोविच आगामी पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगे। फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल से पहले घुटने की सर्जरी के कारण पीछे हटने वाले जोकोविच ने उम्मीद जताई कि वह जल्दी प्रतिस्पर्धा में लौटेंगे। सर्बियाई समिति ने कहा कि जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक खेलने की पुष्टि की है जो उनका पांचवां ओलंपिक होगा। जोकोविच ने कहा कि उनके दाहिने घुटने की सर्जरी सफल रही है। पेरिस ओलंपिक की टेनिस स्पर्धायें 27 जुलाई से शुरू होंगी। जोकोविच ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पदार्पण करते हुए कांस्य पदक जीता था।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई