गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया, और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई।
बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक