जौनपुर
जौनपुर जिले से है, जहां पर मंगलवार देर शाम एसबीआई के बैंक मैनेजर शेखर आनंद के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान एक चाय विक्रेता ने बैंक मैनेजर पर 16,500 रुपए की चाय की बकाया राशि होने का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की। लेकिन, बैंक मैनेजर ने चाय विक्रेता की मांग को अनसुना कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैसा न मिलने पर चाय विक्रेता बैंक के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी चाय विक्रेता के समर्थन में वहां पहुंच गए और बकाया पैसे देने की मांग करने लगे। यह मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड में स्थित एसबीआई बैंक का है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान