टीकमगढ़
मरीजों को राहत पहुंचाने व इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा लगातार किया जा रहा है। गौर ने विधानसभा क्षेत्र के पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक ली गयी। जिसमे विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा स्वास्थ केंद्र को एक एंबुलेंस व प्रसूता कक्ष में चार ए.सी की सौगात दी है। और उन्होंने कहा है की स्वास्थ केंद्र मे यदि किसी भी सामग्री की अवश्यकता है तो वह उसके लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही मरीजों के लिए उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित किया है कि किसी भी मरीज को कोई भी समस्या ना हो उनके संतुष्टि पूर्वक इलाज स्वास्थ केंद्र पलेरा में होना चाहिए। साथ ही विधायक के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पलेरा का निरीक्षण भी किया गया।
जिसमें साफ – सफाई,पानी की व्यवस्था सही ढंग से हो और उन्होंने कहा है कि अस्पताल परिसर में एक कैंटीन भी खुलवाई जाएगी और जो भी निर्माण कार्य लंबित हैं। उनको भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा साथ ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो नए सदस्य विधायक के द्वारा मनोनीत किए गए जिसमें मोहन अहिरवार व अवधेश रावत को रोगी कल्याण समिति का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, जतारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह, पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, बीएमओ महेंद्र पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, अभय मोर,विश्व दीप सिंह चौहान, मलखान यादव, अवधेश रावत, इकरार खान, अमर राजपूत, राकेश खरे, रुस्तम खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू