गुवाहाटी
असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है।
इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की। साथ ही मृतकों के स्वजन को मुआवजा देने की मांग भी की है। अधिकारियों के अुनसार, राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
36 लोगों की मौत
राज्य के 19 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है। बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 14 हजार से अधिक लोगों ने शरण ली है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”