नई दिल्ली
तीसरी एआईएफएफ फुटसाल चैंपियनशिप वडोदरा के स्वर्णिम गुजरात खेल विश्वविद्यालय में शनिवार से आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट का भारतीय फुटबॉल के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 16 दिन तक चलेगी जिसे कुल 19 टीम भाग लेंगी। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में पांच पांच टीम जबकि ग्रुप डी में चार टीम को रखा गया है।
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। फाइनल 7 जुलाई को खेला जाएगा। यह पहला अवसर है जबकि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई