जांजगीर-चांपा
पकरिया जंगल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार शिवरीनारायण पामगढ़ से अकलतरा बलौदा जा रही थी। बलौदा के इंजीनियर ओम सोनी का परिवार कार में सवार था। वे शिवरीनारायण में अपने बेटे शुभम की शादी कर बलौदा लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोडकर मौके से फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा के प्रतिष्ठित नागरिक इंजीनियर ओम सोनी कल अपने बेटे शुभम की बारात लेकर शिवरीनारायण गए थे और आज सुबह नई बहू को कार में लेकर अपने परिजनों के साथ बलौदा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी पकरिया गाँव पार कर सागौन जंगल के पास पहुंची थी, इस दौरान अकलतरा की ओर से आ रही ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि कार का सामने का हिस्सा पीछे सीट में मिल गया था और कार में सवार बहू सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि दुल्हा की भी मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है।
घटना के बाद कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कार में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए। डायल 112 के पहुंचने के बाद कार के दरवाजे को किसी तरह खोला गया और सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसके विषय में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की खबर के बाद पूरे नगर में शोक व्याप्त है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय