रायपुर
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को भड़की हिंसा को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म है. राज्य की भाजपा सरकार और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुलिस प्रशासन पर लगाए गए आरोप का खण्डन करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है.
सोमवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले में भूपेश बघेल के पुलिस प्रशासन को लेकर दिए गए बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार घटना के लिए कांग्रेस के लोग जिम्मेदार हैं. पुलिस किसी पर कोई दबाव बनाने का काम नही कर रही है.
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में पूर्व मंत्री और विधायक दिख रहे हैं. इसके साथ ही वहां के नागरिक बता रहे हैं कि कांग्रेसी ही बलौदाबाजार घटना को लेकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे.
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार हिंसा घटना को लेकर बयान दिया था कि बलौदाबाजार घटना में पकड़े गए लोगों पर पुलिस कांग्रेसियों का नाम लेने का दबाव बना रही है. पूर्व सीएम के इसी बयान का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पलटवार किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय