कानपुर
कानपुर समेत आसपास के शहरों में अगले तीन दिनों में मानसूनी बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान अभी 40 डिग्री तक रहेगा। अगले 48 घंटे में प्री मानसूनी बारिश सुबह और शाम के समय ही होने की संभावना है। कानपुर सहित बुंदेलखंड व प्रदेश के दूसरे जिलों में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला इसी बीच शुरू हो जाएगा।
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार जून के इस आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर महीने तक मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच ला निना और अल निनो का प्रभाव भी पूरी तरह से खत्म हो गया है। ऐसे में इस बार भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। गंगा और दूसरी नदियों के तराई वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। डाॅ. पांडेय ने बताया कि दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं बहुत धीमी गति से चल रही हैं। इसकी वजह से अगले दो दिनों तक दोपहर में तेज धूप बनी रहेगी लेकिन मानसूनी बारिश के साथ धीरे-धीरे तेज धूप धीमी पड़ती जाएगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान